झड़ते बालों की देखभाल कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 16:11

झड़ते बालों को कम करने के लिए आसान और घरेलू उपाय :-

नारियल तेल और एलोवेरा जेल हेयर पैक ( Coconut Water And Alovera Gel Hair Pack)

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप नारियल तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल तेल और एलोवेरा जेल बालों को झड़ने से रोकने के लिए काफी लाभदायक होता है। इनकी मदद से आप 80 से 90 परसेंट तक बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। साथ ही इसके यूज से आपको एक अच्छा रिजल्‍ट देखने को जरूर मिलेगा।

सामग्री -

1 बड़ा चम्मच नारियल तेल

1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
बनाने का तरीका

एक बाउल में नारियल का तेल लें और गर्म कर लें।
फिर तेल में एलोवेरा जेल डाल दें।
अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं।

लगाने का तरीका

सबसे पहले आप अपने बालों को वॉश कर लें।
फिर गीले बालों पर लगाएं तैयार पेस्ट या मिक्‍सचर को अच्‍छे से लगा लें।
अब इसे कुछ देर तक लगा रहने दें।
इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें।
यह पेस्‍ट आपके बालों का झड़ना कम करता है। साथ ही बालों को मुलायम बनाता है। आप इसे हफ्ते में दो बार यूज कर सकती हैं।

शहद और ओट्स हेयर पैक ( Honey And Oats Hair Pack)

शहद और ओट्स से बना पैक बालों की ग्रोथ और उन्हें चमकदार बनाने में मदद करता है। अगर आप इसे हफ्ते में कम से कम एक बार प्रयोग करेंगी, तो आपको अच्‍छे रिजल्‍ट देखने को मिलेगा।

सामग्री

2 बड़े चम्‍मच ओट्स पाउडर
1 छोटा चम्‍मच शहद
1 छोटा ग्लिसरीन

बनाने का तरीका

ओट्स को अच्‍छे से पीस लें और पाउडर बना लें।
फिर इसमें ग्लिसरीन और शहद डालें।
अब इन को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें और होममेड हेयर पैक बना लें।

लगाने का तरीका

सबसे पहले आप अपने बालों को वॉश कर लें और नेचुरली सुखा लें।
फिर अपने स्कैल्प पर इस हेयर पैक को आहिस्‍ता-आहिस्‍ता रब करते हुए लगा लें।
अब इसे 30 से 45 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
इसके बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें।
अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है, तो आप इस पेस्‍ट में नींबू का रस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

ग्रीन-टी हेयर पैक ( Green Tea Hair Pack)

ग्रीन-टी का प्रयोग आप बालों को झड़ने से रोकने के लिए कर सकते हैं। ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करती हैं।

सामग्री

2 छोटे चम्मच ग्रीन-टी

बनाने का तरीका

1 कप पानी को पैन में गर्म कर लें।
अब इसमें 2 चम्‍मच ग्रीन-टी को उसमें उबाल लें।
और ठंडा होने के लिए रख दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info